क्यों??????
क्यों चले गए तुम इतनी दूर,
पास होते तो परछाईयाँ छू लेता,
क्या थी शिकायत बताते तो,
जो सजा देते हंस कर सह लेता ,
हँसना आपके लिए सीखा था,
कहते तो मुस्कुराना है मुझे,
मैं हँसना छोड़ देता,
आँखों में आते आंसू अगर तो,
पलके झपकने से पहले उन्हें चुरा,
अपनी आँखों में छुपा लेता,
कहते तो एक बार क्या चाहिए था,
मैं अपनी जिन्दगी भी लुटा देता I

thank you very much my dear sister
ReplyDelete